{"_id":"96e3e7f82b91e0104c7594b2baab70cf","slug":"loan-for-employment-on-less-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की तलाश में हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की तलाश में हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंहगाई के दौर में नया काम शुरू करने के लिए अगर 300 से 350 रुपये मासिक किस्त पर ऋण मिल जाए तो इससे बेहतर अवसर और क्या होगा। ऐसा अवसर गुड़गांव नगर निगम उपलब्ध करा रहा है। पात्र लोग 26 तारीख को द्रोणाचार्य कॉलेज (डीएसडी कॉलेज) में पहुंच कर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार की पहल पर गरीबों को स्वारोजगार के लिए वित्तिय सहायता देने के मकसद से बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
बैठक में उन्होंने इस योजना का जिक्र किया, जिसे बैंक अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया था। इससे एक कदम आगे बढ़ कर निगमायुक्त ने लोन मेला लगाने की तारीख भी तय कर दी है। साथ ही इसके लिए आवेदन करने की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पातल के सामने नगर निगम के कार्यालय के कमरा नंबर 25 से आवेदन पत्र लेकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। 25 तारीख तक प्राप्त होने वाले आवेदनों को लोन मेले लोन सुविधा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय (डीएसडी कॉलेज) में ‘लोन मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को डिफ्रेंशियल रेट ऑफ इंट्रस्ट (डीआरआई) योजना के तहत 20 हजार रुपये तक लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों की ओर से काऊंटर लगाए जाएंगे। योजना के तहत महज चार फीसदी ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
ये कर सकते हैं आवेदन
डॉ. कुमार ने बताया कि लोन लेने की पात्रता शहरी क्षेत्र में आवेदक व उसके परिवार की वार्षिक आय 24 हजार रुपये से कम और ग्रामीण क्षेत्र में आय की सीमा 18 हजार रुपये की है। इस योजना के तहत लिया गया लोन आवेदक को पांच से सात वर्ष में लौटाना होगा। इस लिहाज से 300 से 350 रुपये मासिक किस्त ही लोन धारक को देनी होगी।