फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LN Mishra Murder case: all of four accused are convicted.

पूर्व रेलमंत्री की हत्या के मामले में 39 साल बाद आया फैसला

Mon, 08 Dec 2014 04:30 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
LN Mishra Murder case: all of four accused are convicted.

39 साल से चल रही लंबी सुनवाई के बाद पूर्व रेल मंत्र ललित नारायण मिश्रा हत्या मामले में सोमवार को फैसला आ गया। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने मामले में चारों हत्यारोपियों को दोषी करार दिया।

विज्ञापन


हालांकि चारों आरोपियों, गोपाल जी, रंजन द्विवेदी, संतोषानंद अवधूत और सुदेवानंद अवधूत को सजा 15 दिसंबर को बहस के बाद सुनाई जाएगी। पिछली सुनवाई में जिला न्यायाधीश विनोद गोयल ने फैसले के लिए आज का दिन निर्धारित किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनवरी 1975 में तत्कालीन रेलमंत्री एलएन मिश्रा बिहार के समस्तीपुर में घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोप है कि ये विस्फोट हिंदूपंथी संगठन आनंद मार्ग के एक नेता की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए कराया गया था। जिसमें आनंद मार्ग के चार आनुयायियों पर दोष सिद्ध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 से अधिक गवाहों से हुई पूछताछ

LN Mishra Murder case: all of four accused are convicted.

घटना की आरं‌भिक सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1979 में मामला दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में स्‍थानांतरित कर दिया था। तब 1981 में ही आरोपियों पर आरोप तय कर दिए थे। लेकिन बाद में न्यायिक प्रक्रिया अटक गई थी। इसके बिनाह पर आरोपी मामले को निरस्त करने की भी मांग कर रहे थे।

लेकिन सितंबर 2012 में अदालत ने फिर सख्त रवैया अपनाते हुए मामले की नये सिरे से सुनवाई शुरू की। इस हत्याकांड में अब तक 200 से अधिक गवाहों से पूछताछ, अभियोजन पक्ष के 161 और बचाव पक्ष के 40 से अधिक गवाहों के बयान सुने जा चुके हैं।

इतनी लंबी सुनवाई के बाद सोमवार को आखिरकार आरोपियों को दोषी ठहरा गया और उन्हें सजा सुनाने का दिन निश्चित कर दिया। गौरतलब है कि मामले में आरोपी वकील रंजन द्विवेदी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed