दिल्ली एनसीआरः 9 अप्रैल की खबरों का लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
2.16 PM: गौतमबुद्ध नगर चुनाव समय पर होंगे, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव रोकने की याचिका को किया खारिज।
11.55 AM: थप्पड़ मारने वाले ऑटो ड्राइवर के घर पहुंचे अरविंद केजरीवाल। लाली नाम के ड्राइवर के घर पर जाकर मिले अरविंद केजरीवाल।
10.40 AM: मतदान की तैयारी पूरी, दिल्ली एनसीआर में निजी कंपनियों में भी काम करने वालों को वोट देने के लिए देनी होगी छुट्टी नहीं देने वाले को शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई।
10.30 AM: मतदान दिवस पर चुनावी डयूटी पर जाने-वाले कर्मियों को गंतव्य तक समय पर पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सुबह चार बजे से उपलब्ध होगी, सुबह चार से पांच बजे के बीच हर तीस मिनट के बाद मिलेगी ट्रेन, पांच बजे के बाद सामान्य समय से चलेंगी ट्रेन।
10.00 AM: चुनाव आयोग की स्टैटिक सर्विलांस टीम की कार्रवाई: बीस लाख रुपये कीमत के हीरे पकड़े, दो को पकड़ा। बाद में मिली जमानत, पकड़ा।
9.00 AM: अरविंद केजरीवाल को सुल्तानपुरी इलाके में थप्पड़ मारने वाला ऑटो चालक अस्पताल से एएसआई के हाथ में दांत काटकर हुआ फरार, एक अन्य सिपाही ने अस्पताल के बाहर आरोपी को दबोचा।
8.30 AM: वर्चुअल दुनिया से लेकर रीयल तक सभी जगह थमा चुनाव प्रचार का दौर। फेसबुक, टिवट्र के साथ उम्मीदवार अब नहीं कर पाएंगे सार्वजनिक सभाएं। चुनाव आयोग ने निगरानी बढ़ाई, मंगलवार शाम छह बजे के बाद चुनाव आयोग ने सभी सभाएं बंद करने का निर्देश जारी किया। सीमाएं होगी सील, 88 नाका और 400 से ज्यादा इंटरस्टेट नाका पर टीम करेगी निगरानी।
8.20 AM: दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दिल्ली भर में कुल 150 से ज्यादा पॉकेट को खर्च के लिहाज से बताया संवेदनशील। वहां बढ़ी निगरानी, ये वो इलाकेजहां वोटर्स को पैसे व दूसरे लालत से किया जा सकता है प्रभावित, सबसे ज्यादा पूर्वी दिल्ली केइलाके।
8.00 AM: दिल्ली के 417 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की सीसीटीवी, वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से रखी जाएगी निगरानी। 167 होगी वेब कास्टिंग के जरिए रखी जाएगी लाइव मॉनिटरिंग।
7.50 AM: दिल्ली में करबला विवाद मामला: पुलिस ने नहीं दी मार्च की इजाजत, शिया समुदाय ने दी गिरफ्तारियां। मौलाना कल्बे जव्वाद समेत करीब पांच सौ लोगों को लाया गया मधु विहार थाने, मौलाना कल्बे जव्वाद ने की चुनाव में कांग्रेस के बहिष्कार की घोषणा, शिया मुस्लिमों से कहा नहीं दें कांग्रेस को वोट, मतदान से पूर्व अमेठी और रायबरेली में भी करेंगे बैठक।