फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live-in partner kills her partner in party when he was drunk

महिला ने की शराब पिलाकर लिव-इन पार्टनर की हत्या

Thu, 10 Dec 2015 11:03 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
live-in partner kills her partner in party when he was drunk

एक बार फिर लिव इन पार्टनर की एक ऐसी घिनौनी करतूत सामने आई है जिससे लिव-इन में रहने वालों पर से भरोसा उठ सा जाता है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में एक लिव-इन पार्टनर ने अन्य दोस्तों की मदद से अपने पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


बात बुधवार देर रात की है। कमरे में कुल चार लोग थे जिसमें से 3 ने मिलकर चौथे को मारने का प्लान बनाया था। मरने वाला योगेंद्र सिंह शराब के नशे में धुत था और इसके बावजूद वो और पीता जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान योगेंद्र की 6 साल से लिव-इन पार्टनर रही नीतू अपने बॉयफ्रेंड रोहित अपनी पड़ोसन आशा के साथ मिलकर योगेंद्र के नशे में डूब जाने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उन तीनों को यकीन हो गया कि योगेंद्र पूरी तरह से नशे में धुत है तो तीनों ने मिलकर योगेंद्र का एक कपड़े से गला घोंट दिया। वो कपड़ा नीतू अपने साथ ही लाई थी।

कार में भर कर फेंक आई पार्टनर की लाश

live-in partner kills her partner in party when he was drunk

टाइम्स ऑफ ‌इंडिया में छपी खबर के अनुसार बुधवार को रात 1 बज चुके थे और पार्टी भी खत्म हो गई थी। लेकिन योगेंद्र की लाश को को ठिकाने लगाना बाकी था। आशा जिसके घर में ये पार्टी थी कि उसका घर साथियाबाद में था। रात में तीनों ने योगेंद्र की लाश को आशा की कार में रखा और साथियाबाद में सुनसान इलाके की तलाश में निकल पड़े।

ऐसी जगह की तलाश करते करते तीनों को एक घंटे बीत गए। रात करीब 3 बजे उन्हें नरेला सेक्टर ए9 के पॉकेट 1 में डीडीए फ्लैटों के पास उन्हें ऐसी ही जगह दिखाई दी। उन्होंने आसपास देखकर कि कोई उन्हें देख तो नहीं रहा योगेंद्र की लाश वहां फेंक दी।

इसके साथ ही उन्होंने पत्थर से योगेंद्र का चेहरा भी बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने जब योगेंद्र की लाश को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई।

तीनों हुए गिरफ्तार

live-in partner kills her partner in party when he was drunk

एसीपी रविंद्रन कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने योगेंद्र के परिवार से पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो नीतू के साथ लिव-इन में रहता था। इसके बाद पुलिस ने नीतू को पकड़ा और उसने पूछताछ के दौरान सारी बात कबूल कर ली है।

नीतू ने अपने दोस्तों के संलग्न होने की बात भी बताई। पुलिस के अनुसार योगेंद्र और नीतू 2009 से ही एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे थे। इतने समय में चूंकि योगेंद्र की कोई अच्छी कमाई नहीं थी और उसपर कर्ज भी था। इसलिए नीतू उससे चिढ़ने लगी थी।

दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़े भी होते थे और योगेंद्र ने उसे पीटा भी था। मंगलवार को जब योगेंद्र घर लौटा तो नीतू उसे अपने साथ आशा के घर ले गई। वहां रोहित पहले से ही मौजूद था। तीनों ने वहीं हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि आशा के पत‌ि की कुछ दिन पहले ही मौत गई थी और वो किराए के घर में अकेले रहती थी। नीतू के बॉयफ्रेंड रोहित की हाल ही में आशा और नीतू से जान पहचान हुई थी। पुलिस ने आशा और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को बुधवार को ही हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed