हवस, रंगीनियां, बेशर्मी, चोरी, रेप और शोषण वो शब्द हैं जिससे किसी साधू-संत-बाबा-संन्यासी का दूर-दूर तक लेना देना नहीं हो सकता, लेकिन बीते कुछ समय से ऐसे नामी बाबाओं का भंडाफोड़ हो रहा है जो हवस अय्याशियों में इस कदर डूबे कि उनकी करतूतें देख विश्वास की डोर टूटने लगी है। इनमें हाल में जो सबसे नया नाम जुड़ा है वो बाबा नब्बे भगत का है। अगली स्लाइड में पढ़िए किस तरह इस बाबा पर बीमार बच्ची के शोषण का आरोप लगा। इसके साथ ही उन अन्य बाबाओं के बारे में भी पढ़ें जिनपर छेड़छाड़ से लेकर रेप जैसे गंभीर आरोप भी लग चुके हैं-
बाबा नब्बे भगत- दक्षिण दिल्ली में पिछले दस साल से आश्रम चला रहे एक ढोंगी बाबा को दिल्ली पुलिस ने बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बाबा पर आरोप है कि उसने एक बीमार बच्ची को आशीर्वाद देने के बाबा अपनी गोद में बैठाया और उसे गलत तरीके से छूता रहा। यही नहीं जब पीड़िता की मां ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली जिसकी वजह से पीड़िता की मां को अपने परिवार को लेकर हरियाणा जाना पड़ा।
3 of 11
JALEBI BABA
- फोटो : self
जलेबी बाबा- कथित धर्मगुरु जलेबी बाबा इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। हरियाणा के टोहना में धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनानेवाले इस बाबा पर 90 से ज्यादा महिलाओं का रेप करने का आरोप है। उसके आश्रम से 120 अश्लील सीडियां भी बरादम हुईं।
4 of 11
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र देव दीक्षित- दिल्ली के रोहिणी के विजयविहार इलाके में अध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर आश्रम चलाने वाले इस ढोंगी बाबा ने खुद का कलयुग का कृष्ण घोषित कर रखा था। इस वहशी बाबा ने 16000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा, लेकिन इसी की एक अनुयायी महिला को जब अपनी 4 बेटियों के साथ बाबा की घिनौनी करतूत का पता चला। तो उसने भी वहशी बाबा की पोल खोलने की ठान ली। वीरेंद्र देव पर अब तक अलग-अलग थानों में रेप समेत 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
राम रहीम- अब बात उस बाबा की जिसकी काली करतूतों से दुनिया वाकिफ है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। भक्तों के सामने अपनी अलग छवि रख पर्दे के पीछे अपराधों को अंजाम देने वाले रामरहीम पर भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा उनपर पत्रकार की हत्या करने का भी मामला दर्ज है। भारत में ऐसे ढोगी बाबाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस और कई समाजसेवी संस्थाए काम कर रही है। लेकिन जरुरत है तो लोगों को आंखें खुली रख सच-फरेब में फर्क समझने की।