{"_id":"69b57820b0b987078d0a3672","slug":"linguistic-course-will-start-in-du-at-pg-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-127810-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में पीजी स्तर पर शुरू होगा लिंग्विस्टिक एंथ्रोपोलाजी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में पीजी स्तर पर शुरू होगा लिंग्विस्टिक एंथ्रोपोलाजी कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर लिंग्विस्टिक एंथ्रोपोलाजी कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे स्नातकोत्तर स्तर पर दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए डिसिप्लिन-स्पेसिफिक ऐच्छिक इलेक्टिव पेपर के रूप में शुरू किया जाएगा। इसमें चार क्रेडिट होंगे। यह आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो, इसके लिए प्रस्ताव को स्टैडिंग कमेटी फॉर एकेडमिक अफेयर्स की मीटिंग में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद इसे एकेडमिक काउंसिल की बैठक और उसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए कार्यकारी परिषद में रखा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।
एंथ्रोपोलाजी विभाग की योजना फिलहाल इसे इलेक्टिव विषय के रूप में शुरू करने की है। बाद में इसे कोर पेपर के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
एंथ्रोपोलाजी विभाग की योजना फिलहाल इसे इलेक्टिव विषय के रूप में शुरू करने की है। बाद में इसे कोर पेपर के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। ब्यूरो