फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Like Samba threatening suicide attack in Delhi

दिल्ली में भी सांबा की तरह फिदायीन हमले की धमकी

Mon, 06 Apr 2015 11:18 AM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
Like Samba threatening suicide attack in Delhi

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के सांबा की ही तरह दिल्ली में भी आतंकी हमले की धमकी दी है। सुरक्षा एजेंसियों को जैश-ए-मोहम्मद का पत्र मिलने के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठकर सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी है। दिल्ली के सभी बॉर्डर व भीड़ वाले स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध शख्स को देखने पर वे पुलिस को सूचना दें। पुलिस के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने रविवार को दिल्ली पुलिस को फिदायीन हमले की आशंका के बारे में सूचित किया है।

विज्ञापन

दिल्ली में हाईअलर्ट

Like Samba threatening suicide attack in Delhi

आतंकी संगठन की तरफ से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें हमले की धमकी दी गई है। पुलिस की मानें तो आईएसआई जैश की मदद से राजधानी में सिलसिलेवार धमाके करने की फिराक में है।

19 और 20 मार्च को आतंकी संगठन ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो अलग-अलग टुकड़ों में पुलिस थाने पर और सेना पर हमला किया था।

ऐसे में दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed