Puneet Khurana: पुनीत ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप, 59 मिनट के वीडियो में बयां किया दर्द
मृतक पुनीत के परिवार का दावा है कि मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट कुछ सेकेंड का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड किया है। इसमें कारोबारी ने उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
विस्तार
बेंगलूरू के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दिल्ली के मशहूर कैफे के को-ओनर पुनीत खुराना का शव पंखे से लटका मिला। सुसाइड से पहले पुनीत ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। कारोबारी ने खुदकुशी से पहले 59 मिनट का वीडियो बनाया था। मॉडन टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार, यह मामला मॉडल टाउन थाने के कल्याण विहार इलाके का है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थानाध्यक्ष पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कल्याण विहार, दिल्ली निवासी पुनीत खुराना पुत्र त्रिलोक नाथ खुराना बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनके गले पर लिगचर का निशान था। इससे लग रहा है कि व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उन्हें बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया।
बेकरी का व्यापार करने वाले पुनीत खुराना ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी मनिका से फोन पर बात की, जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी सामने आई। दोनों तलाक और व्यापार में हिस्से को लेकर बात कर रहे हैं। फोन पर बातचीत के दौरान मनिका कह रही है कि फिर तुम धमकी दोगे, आत्महत्या कर लूंगा।
वीडियो में पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप
मृतक पुनीत के परिवार का दावा है कि मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट कुछ सेकेंड का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड किया है। इसमें कारोबारी ने उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पुनीत का फोन सीज कर लिया और मोबाइल फोन में मिला वीडियो परिवार को नहीं दिया है।
2016 में हुई थी शादी
पुलिस की मानें तो पुनीत और मनिका की शादी 2016 में शादी हुई थी। एक डेढ़ साल बाद ही इनका विवाद शुरू हो गया, फिर आपसी सहमति से इनके तलाक का मामला चल रहा था। अभी एक और राउंड कोर्ट में बात होनी थी। पुनीत की आत्महत्या से जुड़े परिवार के कुछ आरोप पुलिस की भी समझ से परे है।
संबंधित वीडियो-