फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light vehicles will run until July 21 to one lane today

आज से 21 जुलाई तक एक लेन में चलेंगे हल्के वाहन

Sat, 19 Jul 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Light vehicles will run until July 21 to one lane today

एनएच-58 शनिवार सुबह आठ बजे से वन-वे हो जाएगा। हल्केवाहन (कार-बाइक) एक लेन में 21 जुलाई तक चलते रहेंगे। 22 से 25 जुलाई तक हाईवे पूरी तरह से बंद किया जाना प्रस्तावित है।\

विज्ञापन


इससे एनएच-24 पर वाहनों की तादाद बढ़ जाएगी। हालांकि टीआई अनिल कुमार का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की कोशिश रहेगी कि पिछले साल की तरह इस बार भी हल्के वाहन एक लेन में चलते रहें, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर पिलखुवा-हापुड़ होते हुए जाएंगे। दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी, आनंद विहार, गाजीपुर चौराहा, यूपी गेट होकर एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश कर सकेंगे।

गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।


गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे। इस दौरान मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

लेकिन अगर कोई भारी वाहन जनपद मेरठ की सीमा से मोदीनगर में प्रवेश करता है तो उसे राज चौपला, मोदीनगर से भोजपुर होते हुए हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed