फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   light rain likely in delhi ncr on february 3 and 4 due to the activity of western disturbance

Delhi Weather Report: दो दिन खिलेगी धूप, फिर बरसेंगे बदरा, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी

Tue, 01 Feb 2022 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Feb 2022 01:39 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
light rain likely in delhi ncr on february 3 and 4 due to the activity of western disturbance
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में फरवरी की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होगी। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा तो दोपहर को धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से तीन और चार फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.4 व अधिकतम सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सड़कों पर हल्का कोहरा रहा। हालांकि, धूप जल्दी निकलने की वजह से छंट गया। दिनभर धूप खिले रहने से सर्दी से लोगों को राहत मिली। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ गई थी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 52 से 95 फीसदी रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जनवरी 88.2 मिमी बारिश के साथ 122 साल में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। सिर्फ जनवरी में ही सात बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा है, जबकि आमतौर पर यह प्रक्रिया तीन से चार बार होती है।


72 साल में जनवरी का औसत अधिकतम तापमान दूसरी बार सबसे कम
जनवरी में 18 डिग्री सेल्सियस के औसत अधिकतम तापमान के साथ रिकॉर्ड बनाया है। 72 साल में दूसरी बार महीने का औसत तापमान इतना कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 1951 के बाद से जनवरी 2003 का औसत अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि जनवरी 2015 का औसत अधिकतम तापमान इस साल के स्तर पर 18 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से जनवरी 2022 बीते 72 साल में दूसरी बार सबसे सर्द रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने का औसत आंकड़ा 25 जनवरी तक का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed