फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light rain expected in the capital on September 1

Delhi NCR News: एक सितंबर को राजधानी में हल्की बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
-रविवार को न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, सोमवार को उमस करेगी परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राजधानी में अधिकतर स्थानों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे उमस में इजाफा हुआ। सोमवार को उमस बढ़ने से लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अमृतसर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, गोरखपुर, पटना और बांकुरा समेत बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में मंगलवार को दिल्ली समेत आसपास बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान दिल्ली में मानसून का एक सिस्टम बनने के चलते तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को भी इसका असर बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी में रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतर समय धूप खिली रही। वहीं, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 8 ड्रिगी सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस दौरान दिल्ली में 54 प्रतिशत से लेकर 74 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। इसके चलते उमस ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को उमस बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed