फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lift malfunction at RML Hospital causes problems for patients

Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में लिफ्ट नंबर 11 पड़ी है बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से मरीज परेशान हैं। सोमवार को अस्पताल परिसर में लिफ्ट नंबर 11 बंद पड़ी मिली। लिफ्ट के बाहर खराब होने की जानकारी के पोस्टर चिपके थे। इस कारण बुजुर्ग मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासतौर पर ओपीडी में दिखाने के लिए आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

लिफ्ट के खराब होने से लिफ्ट नंबर 13 पर दबाव बढ़ गया है। लिफ्ट के बाहर प्रवेश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस कारण कुछ मरीज सीढ़ी के रास्ते ओपीडी में दिखाने के लिए जाते दिखे।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में अपनी मां को दिखाने आए दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि उनकी मां उम्रदराज होने की वजह से सीढ़ी से ऊपर नहीं चढ़ सकती हैं। लिफ्ट खराब पड़ी है। जबकि दूसरी लिफ्ट के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है। 15 मिनट से ऊपर जाने का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन प्रवेश के लिए नंबर नहीं आ रहा है। वहीं अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि तकनीकी दिक्कत से लिफ्ट बंद है उसको जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed