फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu Arrives at Bonta Park, Seeks Feedback from People

Delhi: बोंटा पार्क पहुंचे उपराज्यपाल, लोगों से लिया फीडबैक, पार्कों को और बेहतर बनाने का दिया भरोसा

Sat, 30 May 2026 01:00 PM IST
Vijay Singh Pundir आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 30 May 2026 01:00 PM IST
सार

मॉर्निंग वॉक के दौरान एलजी ने पार्क में मौजूद स्थानीय निवासियों और नियमित रूप से आने वाले लोगों से बातचीत की। लोगों ने पार्क की सुविधाओं को और बेहतर बनाने, रखरखाव बढ़ाने तथा आगंतुकों के अनुभव को सुधारने से जुड़े कई सुझाव दिए।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu Arrives at Bonta Park, Seeks Feedback from People
बोंटा पार्क पहुंचे उपराज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के पास डीडीए के उत्तरी रिज स्थित बोंटा पार्क पहुंचे, जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर पार्क की सुविधाओं और रखरखाव को लेकर सुझाव लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के पार्क और हरित क्षेत्र शहर की पहचान हैं और इन्हें सुरक्षित रखने के साथ-साथ बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


सुबह के समय पार्क में बड़ी संख्या में लोग योग, व्यायाम और दौड़ लगाते नजर आए। परिवारों और बुजुर्गों को हरियाली के बीच समय बिताते देख उपराज्यपाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता उत्साहजनक है और ऐसे सार्वजनिक स्थान लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


नियमित वर्कआउट करने वालों से की बातचीत 
मॉर्निंग वॉक के दौरान एलजी ने पार्क में मौजूद स्थानीय निवासियों और नियमित रूप से आने वाले लोगों से बातचीत की। लोगों ने पार्क की सुविधाओं को और बेहतर बनाने, रखरखाव बढ़ाने तथा आगंतुकों के अनुभव को सुधारने से जुड़े कई सुझाव दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि नागरिकों के सुझाव सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रशासन ऐसे सुझावों को गंभीरता से लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों को अधिक साफ सुथरा बनवाने का दिया भरोसा 
एलजी ने कहा कि दिल्ली के पार्क केवल मनोरंजन के स्थान नहीं हैं, बल्कि शहर के ग्रीन लंग्स की तरह काम करते हैं। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच इन क्षेत्रों का संरक्षण और विस्तार बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीडीए और संबंधित एजेंसियां पार्कों को अधिक साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

अधिक लोगों को पार्क आने की दी सलाह
उपराज्यपाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थान तभी जीवंत बनते हैं जब लोग उनसे जुड़ाव महसूस करें। इसलिए पार्कों और खुले स्थानों को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक और सुलभ बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


शहर को साफ रखने की भी अपील की
संधू ने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने के प्रयासों में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि सरकार और नागरिकों की साझेदारी से ही राजधानी को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं और बेहतर पर्यावरण वाला शहर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed