Raksha Bandhan: दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने रक्षाबंधन की दी बधाई, राज निवास में बच्चियों से बंधवाई राखी
रक्षाबंधन के असवर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज निवास में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और राखी बंधवाई। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।
विस्तार
आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें नए कपड़े पहनकर अपने भाई को राखी बांधती हैं और तिलक कर आरती भी उतारती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हुए उनकी हमेशा रक्षा करने का वचन देते हैं।
राज निवास में आज बच्चों के साथ रक्षा बंधन!
— LG Delhi (@LtGovDelhi) August 19, 2024
Even as I blessed the kids after getting Rakhi tied, it was me who felt blessed.
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!! pic.twitter.com/DnvwHbWNEe
इसी कड़ी में रक्षाबंधन के असवर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज निवास में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और राखी बंधवाई। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।
भाई-बहनों के इस पर्व पर हर साल भद्रा का साया रहता है। इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा लगा हुआ है। तो बहनें आज अपने भाई को शुभ मुहूर्त में राखी बांधें