फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teej songs resonate in Delhi with Nepali-Gorkhali culture

Delhi NCR News: नेपाली-गोरखाली संस्कृति के साथ दिल्ली में गूंजे तीज के गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
- हरितालिका तीज महोत्सव में महिलाओं की आस्था, परंपरा और नारी शक्ति का मेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम रविवार को हरितालिका तीज के रंग में रंगा नजर आया। नेपाली और गोरखाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ तीज का उत्सव मनाया। हमरो स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज और राष्ट्र के लिए विशेष योगदान देने वाली दस विभूतियों को हमरो गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि नारी के संकल्प और शक्ति की गाथा है। माता पार्वती के तप और संकल्प से जुड़ा तीज महिलाओं की आस्था, शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तीज को नेपाली और गोरखाली महिलाओं की शक्ति और स्वाभिमान का पर्व बताते हुए समाज की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

महोत्सव में नेपाली और गोरखाली समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और सहभागिता को प्रमुखता दी गई। दिल्ली में बड़ी संख्या में रहने वाले इस समाज के लोगों ने तीज के माध्यम से अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाली और गोरखाली समाज की पहचान साहस, अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा से होती है। राष्ट्र की सुरक्षा के साथ शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, संगीत, खेल और व्यापार के क्षेत्र में भी समाज के लोगों का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस विभूतियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में सैनिकों, शिक्षकों, किसानों, कलाकारों और अधिकारियों समेत समाज व राष्ट्र के लिए विशेष योगदान देने वाली दस विभूतियों को हमरो गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित लोगों को दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता की ओर से बधाई दी।

कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति भारत के साथ पूरी दुनिया के लिए ज्ञान और स्वस्थ जीवन का मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed