{"_id":"620539f8dabaef075e38dd0e","slug":"lieutenant-governor-anil-baijal-held-a-meeting-on-women-s-safety-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला सुरक्षा पर उपराज्यपाल ने की बैठक, आयोग की अध्यक्ष समेत अन्य हितधारक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला सुरक्षा पर उपराज्यपाल ने की बैठक, आयोग की अध्यक्ष समेत अन्य हितधारक हुए शामिल
Thu, 10 Feb 2022 09:48 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:48 PM IST
सार
उपराज्यपाल बैजल ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइटों के कामकाज और उनकी मरम्मत की वास्तविक समय पर निगरानी पर जोर दिया। अतिरिक्त फास्ट ट्रैक पोक्सो अदालतों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और कर्मियों को प्राथमिकता पर रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : ANI
विस्तार
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव, महिला आयोग की अध्यक्ष की स्वाति जयहिंद, डीसीपीसीआर अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों और हितधारकों के साथ 16वीं बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने बैठक में स्ट्रीट लाइटों के कामकाज की निगरानी, अतिरिक्त फास्ट-ट्रैक पोक्सो अदालतों के संचालन, मोबाइल मानसिक स्वास्थ्य इकाइयों, अवैध स्पा व मालिश केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, कामकाज की निगरानी के लिए अंधेरे स्थानों की रोशनी और एक केंद्रीकृत पोर्टल के विकास की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही वन स्टॉप सेंटर व निजी आश्रय गृहों के लिए एसओपी तैयार करना, यौन शोषण के शिकार लोगों के लिए पुनर्वास नीति और महिला सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन