फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena nominated Delhi Home Minister Kailash Gehlot to hoist flag

Independence Day: ना आतिशी और ना ही गोपाल राय, दिल्ली में इस बार यह मंत्री फहराएगा तिरंगा, एलजी ने तय किया नाम

Tue, 13 Aug 2024 05:21 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

कल सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद मंत्री गोपाल राय ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को आदेश जारी किया था। जिसमें कहा था कि 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आतिशी छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराएंगी।

विज्ञापन
LG VK Saxena nominated Delhi Home Minister Kailash Gehlot to hoist flag
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रम में कौन तिरंगा फहराएगा? आखिर इस सवाल का जवाब मिल गया है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने कार्यक्रम में ध्वज फहराने के लिए दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बता दें कि कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार यानी कल तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मंत्री गोपाल राय ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को आदेश जारी किया था। जिसमें कहा था कि 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आतिशी छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराएंगी। मंत्री गोपाल राय ने एसीएस जीएडी को पत्र लिखकर झंडा फहराने की तैयारी करने की बात कही थी।

इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आतिशी को झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी। दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि झंडा अरविंद केजरीवाल फहरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed