फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Viceroy and PMO London: Kejriwal.

एलजी वायसराय और पीएमओ लंदन : केजरीवाल

Sat, 23 May 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 May 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
LG Viceroy and PMO London: Kejriwal.

केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन से उपराज्यपाल को बेशक शक्तिशाली बनाया है, लेकिन केजरीवाल ने साफ किया है कि नजीब जंग तो सिर्फ चेहरा हैं, आदेश तो केंद्र सरकार से आता है। केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि जब भारत आजाद नहीं था, गुलाम था।

विज्ञापन


तब लंदन में महारानी बैठती थी। यहां वायसराय होते थे। वहां से आदेश और नोटिफिकेशन आते थे। यहां पालन होता था। एलजी साहब वायसराय हैं, पीएमओ लंदन हैं। सब आदेश वहां से आते हैं, एलजी साहब तो उसका पालन करते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन भाजपा-कांग्रेस के दलाल ठेकेदारों को दिल्ली में ठेका दिलवाने और कुछ भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर दिल्ली वालों की पीठ में धोखे का छुरा घोंपा है। तीन एमएलए वाली भाजपा सरकार बैकडोर से दिल्ली सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। वो कहते हैं ना कि चोर की दाढ़ी में तिनका। नोटिफिकेशन जारी करने का असली कारण आखिरी पैराग्राफ में है।

'ये इतिहास में सबसे ईमानदार सरकार है'

LG Viceroy and PMO London: Kejriwal.

अपनी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि इतिहास में सबसे ईमानदार सरकार आई है तो भ्रष्टाचार में भारी कमी दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार में अभी तक 36 गिरफ्तार और 152 निलंबित हुए हैं। भ्रष्टाचारियों के मन में खौफ है। उस खौफ ने नोटिफिकेशन को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नोटिफिकेशन में लिखा है कि केंद्र सरकार के अधिकारी व मंत्रियों के खिलाफ एक्शन भ्रष्टाचार निरोधक शाखा नहीं लेगी। कहीं न कहीं तो दाल में काला है। हम नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि वह कौन लोग हैं जिन्हें नोटिफिकेशन के जरिये बचाने की कोशिश की जा रही है।

क्यों डर गए? इसमें लिखा है भाजपा की केन्द्र सरकार में कोई भ्रष्टाचार करता मिले तो आंखें बंद कर लो, एसीबी आंखे बंद कर ले। अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल ने भी कहा कि दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग की लाखों-करोड़ों रुपये की इंडस्ट्री चला करती थी।

तीन महीने में आप सरकार ने बंद कर दिया। जितने भ्रष्टाचारी थे जो पैसा देकर ट्रांसफर कराया करते थे, वो सारे दौड़े राजनाथ सिंह और पीएमओ के पास गए।

मुख्यमंत्री ने कहा एलजी साहब ने कभी यह नहीं पूछा कि अरविंद दिल्ली में बिजली ठीक-ठाक है, सबको बिजली-पानी मिल रहा है? ये चाहते हैं ट्रांसफर पोस्टिंग हमें दे दो। इन सबको ट्रांसफर पोस्टिंग चाहिए।

'भाजपा चुनाव के बाद आज फिर हारी'

LG Viceroy and PMO London: Kejriwal.

अब ये चाहते हैं, अफसरों को पोस्ट करेंगे। ट्रांसफर पोस्टिंग के जरिये पैसे मिलते हैं। अफसरों के जरिये भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोगों को ठेके दिलवाएंगे। ये हम किसी भी हाल में नहीं होने देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि गलत काम करते हैं तो गलती रह जाती है। जो राय मिली है, उसके हिसाब से नोटिफिकेशन में सर्विसेज शब्द का इस्तेमाल किया गया है। हमें बताया गया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग उसमें नहीं आता।

इनकी मंशा ट्रांसफर पोस्टिंग अपने हाथ में लेना था, लेकिन लगता है कि इन्हें एक और नोटिफिकेशन जारी करना पड़ेगा। बाकी अभी और एग्जामिन करा रहे हैं। हम अगले दो दिनों में कार्रवाई तय करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव हारी और अब अधिसूचना से साफ है कि हमारेे भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास से भी भाजपा घबरा गई है। भाजपा आज फिर हारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed