{"_id":"6a2d898df69ec018880bc57f","slug":"lg-sandhu-appreciated-the-performance-of-hamare-ram-at-kamani-auditorium-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140738-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कमानी ऑडिटोरियम में एलजी संधू ने हमारे राम की प्रस्तुति को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कमानी ऑडिटोरियम में एलजी संधू ने हमारे राम की प्रस्तुति को सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनू निगम, शंकर महादेवन और कैलाश खेर की सुरमयी रचनाओं से सजी प्रस्तुति, दिल्ली के सांस्कृतिक मंचों पर विरासत संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित नाट्य प्रस्तुति हमारे राम ने दर्शकों को रामायण की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शानदार मंचन को देखकर कलाकारों की प्रस्तुति, संगीत और मंच सज्जा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां दिल्ली के सांस्कृतिक वातावरण को समृद्ध करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भारत की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने हमारे राम नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए कहा कि रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य को आधुनिक रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करना कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है।
हमारे राम में प्रसिद्ध कलाकार अशुतोष राणा और राहुल आर भुचर समेत अन्य कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंच पर कलाकारों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, शानदार दृश्य संयोजन और प्रभावी संवादों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से रूबरू कराया।
विज्ञापन
इस भव्य प्रस्तुति को संगीत का भी विशेष सहयोग मिला। कलाकार सोनू निगम, शंकर महादेवन और कैलाश खेर की सुरमयी रचनाओं ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया। संगीत, अभिनय, प्रकाश व्यवस्था और मंच सज्जा के शानदार तालमेल ने इसे एक यादगार नाट्य अनुभव बना दिया।
विज्ञापन