फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Reviews IGI Airport Expansion and Operations Plan Significant Step Towards Making Delhi Global Aviation Hub

IGI Airport: LG ने की विस्तार व संचालन प्लान की समीक्षा, दिल्ली को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में अहम कदम

Sat, 09 May 2026 03:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 May 2026 03:58 PM IST
सार

उपराज्यपाल के सामने एविएशन अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन, विस्तार और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। एलजी ने इसे बारीकी से समझा।

विज्ञापन
LG Reviews IGI Airport Expansion and Operations Plan Significant Step Towards Making Delhi Global Aviation Hub
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और विस्तार योजना की समीक्षा की। उन्होंने इस प्रॉजेक्ट को आईजीआई को विश्वस्तरीय एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम बताया।

विज्ञापन

उपराज्यपाल के सामने एविएशन अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन, विस्तार और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। एलजी ने इसे बारीकी से समझा और कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तकनीकी रूप से उन्नत एविएशन सेक्टर के विजन के अनुरूप काम हो रहा है। उन्होंने चल रहे काम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति को सराहा 
उपराज्यपाल ने दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा अपनाई गई ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ नीति और जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली को सतत विकास के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि देश में टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर के नए मानक भी स्थापित करती हैं।

विज्ञापन

एयरपोर्ट और एयरोसिटी बने निवेश का केंद्र 
एलजी ने सुझाव दिया कि विश्वस्तरीय एयरपोर्ट और एयरोसिटी इकोसिस्टम का प्रभावी उपयोग कर दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यटन और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से इस दिशा में ठोस रणनीति तैयार करने के लिए कहा, ताकि राजधानी की वैश्विक पहचान और मजबूत हो सके।

फूड कोर्ट में यात्रियों से सीधे संवाद
अपने दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने एयरपोर्ट के फूड कोर्ट में यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी राय और अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
 

एयर क्राफ्ट से ध्वनि प्रदूषण को बताया गंभीर 
तेजी से हो रहे विकास के बीच संधू ने एयरक्राफ्ट शोर प्रदूषण के मुद्दे को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास और स्थानीय निवासियों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए प्रभावी समाधान तलाशे जाएं। उपराज्यपाल ने दोहराया कि दिल्ली को एक ऐसा एविएशन हब बनाया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर व्यापार और निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी पूरी तरह पालन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed