फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG office wrote a letter to Chief Secretary of Delhi saying Kejriwal is deliberately taking low calorie diet

Delhi: 'जेल में जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे सीएम अरविंद केजरीवाल', LG दफ्तर ने लिखी चिट्ठी; कही यह बात

Sat, 20 Jul 2024 11:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
LG office wrote a letter to Chief Secretary of Delhi saying Kejriwal is deliberately taking low calorie diet
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल जेल में जानबूझ कर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं। कम कैलोरी से उनका वजन कम हो रहा है। केजरीवाल प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं। 6 जून से 13 जुलाई के बीच प्रॉपर डाइट नहीं ली गई। केजरीवाल डाइट चार्ड का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


पत्र में प्रधान सचिव ने लिखा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्वास्थ्य की स्थिति से संबंधित अधीक्षक (जेल) की एक रिपोर्ट मिली। इसमें दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री जानबूझकर कम कैलोरी का भोजन खा रहे हैं, जबकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में घर का बना खाना उपलब्ध कराया जाता है। आहार निगरानी चार्ट से पता चलता है कि 6 जून से 13 जुलाई के बीच सीएम ने दिन के तीनों भोजन के लिए निर्धारित आहार का पूरा सेवन नहीं किया। प्रथमदृष्टया में यह वजन कम करने का कारण माना जा सकता है। इसके अलावा इंसुलिन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि अधिकांश दिनों में ग्लूकोमीटर परीक्षण रीडिंग और सीजीएमएस रीडिंग में अंतर दिखा। एक उदाहरण देते हुए पत्र में लिखा गया है कि 6 जुलाई को सीएम ने तीनों भोजन के दौरान निर्धारित आहार का सेवन नहीं किया। नाश्ते से पहले 5 यूनिट इंसुलिन, दोपहर के भोजन से पहले 4 यूनिट व रात के खाने से पहले 2 यूनिट इंसुलिन दिया गया। 7 जुलाई को निर्धारित आहार का सेवन फिर से नहीं किया गया और उस दिन नाश्ते से पहले 5 यूनिट इंसुलिन, दोपहर के भोजन से पहले 4 यूनिट इंसुलिन और रात के खाने से पहले इंसुलिन लेने से मुख्यमंत्री ने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित चिकित्सीय आहार और दवाओं का सेवन न करने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। ऐसा करने से चिकित्सीय और कानूनी परिणाम हो सकते हैं। जेल अधिकारी मुख्यमंत्री को विशेषज्ञों की ओर से निर्दिष्ट आहार के अलावा दवा और इंसुलिन की निर्धारित खुराक लेने के लिए सख्ती से पालन करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री टाइप-2 मधुमेह के रोगी हैं। किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए निगरानी के साथ सख्त प्रोटोकॉल भी बनाए जाने चाहिए।

चिट्ठी पर 'आप' ने किया पलटवार
एलजी ऑफिस द्वारा लिखी चिट्ठी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, 'ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी ख़ुद की रात में शुगर कम करेगा? जो की बहुत खतरनाक है। एलजी साहब बीमारी के बारे में पता नहीं तो आपको ऐसी लेटर नहीं लिखनी चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।'

उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल आठ से ज्यादा बार 50 से नीचे आया। सीएण कोमा में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है।' 

केजरीवाल के एक और षडयंत्र का पर्दाफा: सचदेवा
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक और षडयंत्र का पर्दाफाश हुआ है। तिहाड़ जेल के सुप्रीटेंडेंट की चिट्ठी सार्वजनिक हो गई है। इसमें साफ लिखा है कि कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल को घर का भोजन दिया जाता है। 6 जून से 13 जुलाई के बीच जानबूझकर लो कैलोरी का भोजन ले रहे हैं। वे लगातार डाइट को कम कर रहे हैं, ताकि वजन कम हो जाए। सहानुभूति चाहते हैं। कोर्ट में कहना चाहते हैं कि जेल में वजन कम हो रहा है। ताकि बेल मिल जाए। केजरीवाल 21 दिन बेल पर थे। सुबह से शाम आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया, मेहनत की, दौड़ते रहे। तब तबीयत बिल्कुल ठीक थी। जेल जाने से दो दिन पहले स्वांग रचा कि तबीयत ठीक नहीं है। दो किलो वजन कम होने का कारण वही है। जेल में इंसुलिन मिल रही है। 7 जून को रात्रि भोजन से पहले चार यूनिट इंसुलिन चाहिए थी, वो नहीं ली। वो किसी तरह से खराब सेहत का बहाना लेकर जेल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed