फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG has written a letter to Kejriwal, said the appointment wrong Swati

स्वाति ने माना, LG से सलाह न लेना था गलत फैसला

Wed, 22 Jul 2015 05:28 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
LG has written a letter to Kejriwal, said the appointment wrong Swati

दिल्ली में महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मानती हैं कि उनकी नियुक्ति में राज्यपाल की सहमति न लेने की गलती हुई है।

विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्वाति ने माना कि यह तकनीकी भूल है जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल के संवैधानिक पद का सम्मान करती हैं और इस मामले में जो चूक हुई है उसे सुधार लिया जाएगा।

स्वाति ने माना कि उनकी नियुक्ति से संबंधित फाइल एलजी नजीब जंग के पास नहीं भेजी गई जिससे उनकी नियुक्ति पर उप राज्यपाल की सहमति नहीं मिल पाई। स्वाति ने कहा कि यह कोई गंभीर मसला नहीं है और इसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन

एलजी ने लिखा लेटर बोले गलत है स्वाति की नियुक्ति

LG has written a letter to Kejriwal, said the appointment wrong Swati

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच फिर ठन गई है। इस बार मामला महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की नियुक्ति और डीडीए अधिकारी को घूस लेते पकड़ने का है।

राजनिवास से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि स्वाति मालीवाल को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने और अन्य सदस्य बनाए जाने के मामले में उपराज्यपाल की स्वीकृति नहीं ली गई।

इसलिए यह नियुक्ति उचित नहीं है। वहीं स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर कहा है कि दिल्ली महिला आयोग किटी पार्टी आयोग था जिसे मैं खत्म करने की कोशिश कर रही हूं। अगर मैं इस पद पर नहीं रहती तब भी मैं यही काम करती।

साथ ही मालीवाल ने ये भी कहा कि मुझे किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर इसके बारे में मुझे कोई सूचना मिलती है तो मैं इसे देखूंगी।

तो क्या फिर बिगड़ रहे हैं रिश्ते

LG has written a letter to Kejriwal, said the appointment wrong Swati

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सेवा सचिव और गृह सचिव की नियुक्ति पर भी उपराज्यपाल वीटो लगा चुके हैं। हालांकि दोनो प्रधान सचिवों का अपने-अपने पद से ट्रांसफर हो चुका है।

हालांकि महिला आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति पर आपत्ति उठाने वाली ये चिट्ठी उस वक्त सामने आई है जब केजरीवाल और एलजी के बीच रिश्ते सामान्य होते नजर आ रहे थे।

इस बीच मनीष सिसोदिया ने डीडीए के जिस कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद एफआईआर दर्ज नहीं करने की बात कही है वह मामला सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकार क्षेत्र का है।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कर रखा है कि दिल्ली सरकार के अधिकार सीमित हैं तो फिर अधिकारी डीडीए तक क्यों पहुंचे। उपराज्यपाल खुद डीडीए के मुखिया हैं, ऐसे में पुख्ता सबूत के बिना दिल्ली पुलिस भी एफआईआर क्यों करेगी?

विज्ञापन

पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखी थी स्वाति

LG has written a letter to Kejriwal, said the appointment wrong Swati

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की टीम सोमवार को पदभार संभालने के बाद पहले कामकाज के दिन मंगलवार को ही एक्शन मोड में दिखी।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने स्टाफ के साथ बैठक करते हुए कामकाज के अलावा सुझाव भी मांगे। सूत्रों के मुताबिक, टीम के सदस्यों ने कई एनजीओ के दफ्तर में औचक निरीक्षण करके कामकाज को परखा।

निरीक्षण के बाद महिलाओं के मुद्दों पर काम करने वाले एनजीओ को भी आयोग की टीम में शामिल करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed