फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG expressed displeasure to Kejriwal over name involved in excise policy irregularities

Delhi Excise Policy: आबकारी नीति अनियमितता में नाम आने से नाराज हुए एलजी, केजरीवाल से बात कर जताई नाखुशी

Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
सार

उपराज्यपाल के कार्यालय से सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल से बात करते हुए सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के दो ट्वीट्स का उल्लेख किया गया है जिनमें 'शरारती, भ्रामक और अपमानजनक' बात कही गई है। ये ट्वीट बाद में डिलीट कर दिए गए थे।

विज्ञापन
LG expressed displeasure to Kejriwal over name involved in excise policy irregularities
विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितता मामले में अपना नाम आने पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल से बात कर अपनी नाखुशी जताई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल के कार्यालय से सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल से बात करते हुए सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के दो ट्वीट्स का उल्लेख किया गया है जिनमें 'शरारती, भ्रामक और अपमानजनक' बात कही गई है। ये ट्वीट बाद में डिलीट कर दिए गए थे। इस मुद्दे पर फिलहाल आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, ''ट्वीट्स में 'पूर्व एलजी' की जगह 'एलजी' शब्द का प्रयोग करते हुए वर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तस्वीर जानबूझ कर लगाई गई है, जिससे तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर और लोगों को भ्रमित किया जा सके।''

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ''उपराज्यपाल ने इस घटिया प्रोपेगेंडा पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट्स को डिलीट करने और माफी की मांग की। एलजी द्वारा मुख्यमंत्री से यह मुद्दा उठाने के बाद ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।''

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति 2021-22 के अंतर्गत शहर के गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर उनके विचार बदलने के लिए हाल ही में पूर्व एलजी अनिल बैजल को जिम्मेदार ठहराया था।

किसी का नाम लिए बिना सिसोदिया ने कहा था कि एलजी ने 15 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू होने से दो दिन पहले अपना विचार बदल दिया था। हालांकि पहले उन्होंने गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed