{"_id":"78d0a6aa5d9a334a7be83436ed5b8352","slug":"lg-changes-aap-gov-recommendations","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने पलटा आप सरकार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने पलटा आप सरकार का फैसला
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) में वाइस चांसलर (वीसी) की नियुक्ति के मामले में ‘आप’ की अगुवाई वाली सरकार के फैसले को उपराज्यपाल ने पलट दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रहते हुए मनीष सिसोदिया ने वीसी के चयन के लिए बनी सर्च कमेटी के पैनल को निरस्त करने की सिफारिश की थी, लेकिन नजीब जंग ने ऐसा करने की बजाए उसमें शामिल तीन नाम के पैनल पर आगे बढ़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: कार्यक्रम में हंगामा, पिछले दरवाजे से निकले केजरीवाल
विज्ञापन
हालांकि अभी आईपीयू को वीसी कब मिलेंगे इस पर कोई कुछ नहीं कर रहा है। 11 दिसंबर, 2013 को प्रोफेसर डीके बंदोपाध्याय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वीसी की कुर्सी खाली है। हालांकि प्रोफेसर अनूप बेनीवाल बतौर कार्यवाहक कुलपति यूनिवर्सिटी चला रहे हैं।
स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग के रहे डीन प्रोफेसर बेनीवाल को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया है। नए वीसी की नियुक्त होने तक वह इस पद पर रहेंगे।
नए कुलपति की खोज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश सिंह की अध्यक्षता में सर्च कमेटी बनी थी। कमेटी में दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, आईआईएम (लखनऊ) के निदेशक प्रोफेसर देवी सिंह, आईआईटी (दिल्ली) के निदेशक प्रोफेसर शिवगांवकर शामिल थे।
पढ़ें: एक नये विवाद में फंसे सोमनाथ भारती
कमेटी ने जनवरी में आए हुए 100 से अधिक आवेदन में से तीन की छंटनी कर ली थी। आप सरकार को सिफारिश भी भेज दी थी लेकिन मनीष सिसोदिया ने सुझाए गए नाम वाले पैनल को स्क्रैप करने की सिफारिश की थी। सूत्र बताते हैं कि तीनों शिक्षाविद् हैं।
पैनल में शामिल नाम वाले शिक्षाविद् पर पूर्व पदों पर तैनाती में किए गए कार्यों की पड़ताल करके हिस्ट्री तैयार करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।