फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Anil Baijal approves Delhi Government suggestion of reopening bars in the delhi from 9 September

दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे बार, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उप-राज्यपाल ने दी मंजूरी

Thu, 03 Sep 2020 07:53 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Sep 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
LG Anil Baijal approves Delhi Government suggestion of reopening bars in the delhi from 9 September
बार - फोटो : iStock

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने 9 सितंबर से दिल्ली में बार फिर से खोलने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस आदेश के बाद दिल्ली में पब/बार/रेस्टोरेंट और होटल में शराब परोसी जा सकेगी। हालांकि बार और पबों को केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करना होगा।

विज्ञापन


एसओपी में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में बार बंद रहेंगे। केवल बिना लक्षण वाले स्टाफ / ग्राहकों को प्रवेश की अनुमति होगी। बार में क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


सात सितंबर  से शुरू होगी मेट्रो 
देशभर में श्रेणीबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाओं का संचालन 7 सितंबर से शुरू हो जाएगा। जिन स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा वहां पर मेट्रो नहीं रोकी जाएगी। दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से तीन चरणों में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में ट्रेनों का संचालन सुबह और शाम को व्यस्ततम समय पर चार-चार घंटे की दो पालियों में किया जाएगा। बाद में पालियों का वक्त बढ़ाया जाएगा। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मेट्रो का सामान्य संचालन 12 सितंबर से होगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। एसओपी के तहत कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में मेट्रो स्टेशन नहीं खोले जाएंगे।

 



यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क समेत अन्य सभी रोकथाम नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने बताया कि शुरुआत में सभी लाइनें एक साथ नहीं खुलेंगी। तीन दिनों की मेट्रो सेवा का आकलन किया जाएगा और उसके आधार पर आगे सेवा सामान्य रूप से बहाल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed