फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lethal attack on two inmates lodged in Mandoli Jail

Delhi NCR News: मंडोली जेल में बंद दो कैदियों पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
-पांच कैदियों ने किया नुकीले हथियार से किया हमला, इनके बीच पहले हुआ था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडोली जेल में बंद दो कैदियों सद्दाम और उसके बचाव में आए साहिल पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पांच अन्य कैदियों ने दोनों की पहले पिटाई की और फिर नुकीले हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल कैदियों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी पांच कैदी सचिन गुर्जर, सुनील उर्फ टिल्लू, शिवम उर्फ नेपाली, अजय और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 28 साल का सद्दाम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहता है। डकैती के मामले में 2023 में पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह मंडोली के जेल संख्या 13 में बंद है। हर्ष विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में सद्दाम ने बताया कि 20 जून को उसका झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसे और उसके साथी समीर को बैरक में ही लॉक करके रखा गया है। 15 जुलाई की शाम करीब 4.45 बजे वह अपनी परेशानी बताने हेड वार्डर राधे श्याम के साथ जेल के सहायक जेल अधीक्षक से मिलने गए थे। उनसे मिलने के बाद वह वापस अपने बैरक जा रहे थे। तभी शिवम, अजय और सचिन गुर्जर ने उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान नुकीले हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article