फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Let's enjoy the sleeper buses between Lucknow-Delhi

लखनऊ-दिल्ली के बीच लीजिए स्लीपर बसों का आनंद

Tue, 20 Jan 2015 05:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
Let's enjoy the sleeper buses between Lucknow-Delhi

परिवहन निगम ने अब लखनऊ-दिल्ली के बीच स्लीपर बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में लखनऊ से मेरठ के लिए स्लीपर बसों का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों ने इसको बेहद उत्साह से पसंद किया है।

विज्ञापन


एसी श्रेणी की इन स्लीपर बसों में सीट पाने के लिए वेटिंग चल रही है। इसके चलते अब दूसरे चरण में दिल्ली के लिए इन बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में स्लीपर श्रेणी की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने स्लीपर बस सेवा को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी की है। रेलवे से मुकाबले को इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों को एसी श्रेणी से वॉल्वों जैसी अत्याधुनिक बसों में सोते हुए सफर का आनंद मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ रूट की सफलता के बाद अब इन बसों को लखनऊ-दिल्ली के बीच दौड़ाया जाएगा। स्लीपर बसों का दूसरा चरण फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो रहा है।

लखनऊ-दिल्ली रूट पर पहले चरण में आठ स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा। दो बस सुबह को दो शाम को दिल्ली से लखनऊ के लिए चलेंगी। इतनी ही बसें लखनऊ से दिल्ली केलिए चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed