फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Let no evidence, no video, just give a befitting reply to Pakistan '

‘न सबूत दीजिए, न वीडियो सिर्फ पाक को करारा जवाब दीजिए’ 

Thu, 06 Oct 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
"Let no evidence, no video, just give a befitting reply to Pakistan '
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खींचतान और आलोचना के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है, न किसी को सबूत दीजिए, न वीडियो। 

विज्ञापन


पाकिस्तान प्रोपगेंडा को उसी तरह कस के जवाब दीजिए, जैसे सेना ने सीमा पर दिया है। देश आपके साथ खड़ा है।

इससे पहले सिसोदिया ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘पक्षकारों से एक सवाल- पाकिस्तानी प्रोपगेंडा का कड़ा जवाब दो, को, वीडियो रिलीज करो, बताने के पीछे आपकी क्या मजबूरी है?

विज्ञापन

केजरीवाल के वीडियो की हुई थी आलोचना

"Let no evidence, no video, just give a befitting reply to Pakistan '
केजरीवाल

सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, प्रोपगेंडा का जवाब सिर्फ वीडियो या फुटेज में नहीं हो सकता। जवाब देने की भी रणनीति होती है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो जारी करके पाकिस्तान के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर किए जा रहे प्रोपगेंडा का हवाला देकर पाकिस्तान और इंटरनेशनल मीडिया को कड़ा जवाब देने की मांग की थी। 

सीधे शब्दों में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार से सबूत नहीं मांगा था, लेकिन इसके मायने यही निकाले जा रहे हैं कि केजरीवाल अपरोक्ष रूप से सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। इसकी खूब आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed