{"_id":"8228bcd93b291ca92e1f24bc21db4e0b","slug":"less-gas-cylinder-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से सिलेंडर में कम भरी जाती है गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी से सिलेंडर में कम भरी जाती है गैस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कंपनियों से आने वाले सिलेंडरों में भी गैस कम होती है। नियम है कि यदि किसी सिलेंडर में 150 ग्राम गैस कम है तो उस सिलेंडर को वापस कंपनी में भेजा जाएगा। पर गैस एजेंसी संचालक ऐसा नहीं करते।
विज्ञापन
गैस एजेसी संचालक 300 से 500 ग्राम तक की कम गैस वाले सिलेंडरों को उपभोक्ताओं को दे देते हैं, जो यह नियम विरुद्घ है। विधिक माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि उपभोक्ताओं को कम गैस देना कानून अपराध है।
विज्ञापन
गैस एजेंसियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रत्येक सिलेंडर को चेक करके, उसे तौले इसके बाद उपभोक्ताओं को दें। एजेंसी संचालक झंझट से बचने के लिए कम गैस वाले सिलेंडरों को ही दे देते हैं, जबकि उपभोक्ताओं से पूरी कीमत ली जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते दिनों कई गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है। जहां शिकायत मिली है वह कड़ी चेतावनी दी गई है। यदि फिर भी एजेंसी संचालक नियम विरुद्घ कार्य करते हैं तब नोटिस जारी किया जाएगा।