{"_id":"5dfa255a8ebc3e878e38222d","slug":"leopard-rescued-from-hindon-airbase-forest-found-completely-fit-says-dfo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस के जंगल में दिखा तेंदुआ, छह घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस के जंगल में दिखा तेंदुआ, छह घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने पकड़ा
Wed, 18 Dec 2019 06:40 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से सटे जंगल में मंगलवार रात साढ़े तीन वर्ष का तेंदुआ पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ को पकड़ा जा सका। रेस्क्यू में गाजियाबाद के साथ मेरठ की टीम भी शामिल थी।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार सुबह 07:23 बजे मोहन रेंज शिवालिक में तेंदुआ को छोड़ा गया। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि तेंदुआ को मेरठ की स्पेशल वाइल्डलाइफ टीम के सहयोग से पकड़ा गया। एयरवेज को काफी समय से इस जंगल में तेंदुआ के होने का शक था। डीएफओ ने कहा कि पकड़े जाने के बाद तेंदुए का मेडिकल कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह फिट मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब वन विभाग की टीम इलाके का सर्वे करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र में कोई अन्य तेंदुआ न हो।