{"_id":"5762b3934f1c1b966d11b8e6","slug":"lentils-and-vegetables-were-far-from-the-plate-people-suffering-from-skyrocketing-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली से दाल-सब्जी हुईं दूर, आसमान छू रहे दामों से बेहाल हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली से दाल-सब्जी हुईं दूर, आसमान छू रहे दामों से बेहाल हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
फल और सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर 80 और दाल 180 रुपये किलो होने के बाद साइबर सिटी वालों ने सरकार से पूछा है कि, क्या यही अच्छे दिन हैं। दाल पहले से ही महंगी थी, अब इसके भाव और बढ़ गए हैं। वहीं सब्जियों की कीमत भी आसमान पर है।
विज्ञापन
जो टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा था, आज कहीं 80 तो कहीं 100 रुपये के करीब पहुंच गया है।ऐसा पहली बार हुआ है कि दाल और सब्जी दोनों एक साथ आम आदमी की थाली से दूर हो गए हैं। पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है।
विज्ञापन
तकरीबन सभी सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बढ़े भाव के कारण लोगों ने खरीद कम कर दी है। आलम यह है कि टमाटर और मटर के भाव पूछ कर ही लोग चलते बन रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी विक्रेता विनोद का कहना है कि सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि पीछे से ही माल काफी महंगा आ रहा है। इस कारण बढ़े दाम पर बेचना पड़ रहा है।
ओल्ड जुडीशियल कांप्लेक्स स्थित शांति जनरल स्टोर के दीपक सिंगला का कहना है कि दालों में भाव में भी तेजी आई है। खुदरा मार्केट में अरहर की दाल 180 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
वहीं काले चने के भाव में भी प्रति किलो 15 रुपये का इजाफा हुआ है। चावल के भाव में भी डेढ़ से दो रुपये वृद्धि हुई है। पटेल नगर निवासी नितिन गर्ग ने कहा कि महंगाई की मार से लोगों का निवाला भी मुश्किल हो गया है। महंगाई के हिसाब से वेतन में वृद्धि नहीं हो रही है। यही हाल रहा तो गुड़गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा।