{"_id":"486fbb336acff61edc1fd3e742c8d97e","slug":"leftout-flat-scheme-will-be-online-today-by-noida-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट के आवेदकों की लिस्ट आज होगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट के आवेदकों की लिस्ट आज होगी ऑनलाइन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के लेफ्टआउट फ्लैटों का ड्रा 23 फरवरी को होने के आसार कम हैं। प्राधिकरण ने आरक्षित श्रेणी के आवेदकों का विवरण तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इसे नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.noidaauthorityonline.com पर लोड किया जाएगा। आवेदक अपने आवेदन का विवरण देखकर अगर कोई आपत्ति है तो अगले तीन दिन में दर्ज कराएंगे। उन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ड्रॉ कराया जाएगा।
विज्ञापन
आरक्षित श्रेणी का ड्रॉ होने के बाद सामान्य श्रेणी के आवेदकों का ड्रॉ कराया जाएगा। चूंकि आरक्षित श्रेणी में मात्र 90 ही आवेदन जमा हुए हैं।
ऐसे में बाकी फ्लैटों को सामान्य श्रेणी में शामिल कर ड्रॉ कराने की योजना है, जबकि कुल आवेदकों की संख्या 17,980 है। ऐसे में 25-26 फरवरी तक ड्रॉ की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
अब 21 से होगा उद्यमियों का साक्षात्कार
औद्योगिक भूखंड योजना के लिए उद्यमियों का साक्षात्कार जारी है। बुधवार को भी इंदिरागांधी कला केंद्र में 30 आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। अब 21 फरवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा। 35 भूखंडों के लिए पांच सौ आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाना है। सभी का साक्षात्कार हो जाने के बाद ही सफल आवेदकों की सूची जारी की जाएगी।