फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Left school, jam made me cry

Delhi NCR News: स्कूल से निकले, जाम ने रुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बम की अफवाह का मामलाअभिभावक व बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के नामचीन स्कूलों में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। बच्चों को स्कूल से लेने के बाद भी अभिभावकों की परेशानियां कम नहीं हुईं। सड़कों पर लगे जाम ने घंटों परेशान किया। बच्चों की एक साथ स्कूल की छुट्टी कर दी गई। ऐसे में वह अपने बच्चों को ऑटो, बस, कार व दोपहिया वाहन से घर ले जाते दिखे। इससे सड़कों पर जगह-जगह लंबा जाम लगा दिखा। इस वजह से अभिभावक व बच्चे घंटों फंसे रहे। विवेक विहार, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, निर्माण विहार, विकास मार्ग समेत अन्य इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही।
अभिभावकों की चिंता इस बात से महसूस कर सकते हैं। जब एक बच्ची समय पर घर नहीं पहुंची तो मां स्कूटी से लेने निकल गई। विकास मार्ग पर एक स्कूल बस में जब उनकी बच्ची घर नहीं पहुंची थी। मां की ममता उन्हें स्कूल बस तक खींच लाई। मां बेटी ने एक दूसरे को देखकर चैन की सांस ली।
विज्ञापन



जरूरी मीटिंग छोड़ बच्चे को लेनी पहुंची


नौरोजी नगर के पास सफदरजंग की ओर जाने वाले पुल पर फ्लाईओवर पर अपने बच्चों को स्कूटी से लेकर जा रही प्रीति बोलती है कि उनके पति ऑफिस में हैं। वह भी ऑफिस में थी। दोनों में से कोई घर पर नहीं था, लेकिन बड़ी मुश्किल से जरूरी मीटिंग छोड़ने के बाद वह यहां पर अपने बच्चों को लेने आई हैं, लेकिन वहां से निकलने के बाद अब यहां जाम में फंसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चे को सुरक्षा के लिए सरकार से अपील



गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती रोली तिवारी मिश्र ने सोशल मीडिया पर साझा कर बताया कि उनके सीने में दर्द है, जिसके चलते वह तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है। पति देश की सीमा पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही स्कूल ने उन्हें अपने बच्चे को ले जाने की सूचना दी। लेकिन, बीमार होने के चलते वह लेने नहीं जा सकती। उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि उनके पति और वह दोनों परेशान हैं। उनकी बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed