फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lee side weather in Delhi-NCR, relief from heat and humidity

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, 29 जुलाई तक होगी तेज बारिश

Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lee side weather in Delhi-NCR, relief from heat and humidity
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में 29 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं। आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश, व राजस्थान में अनेक स्थानों पर जमकर बदरा बरसेंगे।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तेज धूप व उमस के बाद बरसे बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया। राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट ली। 
विज्ञापन


इससे कुछ जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा हो गया। कुछ इलाकों में जहां तेज बारिश हुई वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र पर 4.6 मिलीमीटर, आयानगर में 7.0 मिलीमीटर, लोधी रोड स्थित केन्द्र पर 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बदरा

Lee side weather in Delhi-NCR, relief from heat and humidity
बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस सीजन की बारिश की बात की जाए तो मंगलवार तक 266.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बुधवार को भी ऐसी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

मौसम विभाग की मानें तो 27 जुलाई को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 

वहीं 28 जुलाई को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed