{"_id":"6049cf33a6de06e3949124d93e0c6677","slug":"led-lights-are-going-on-all-government-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सरकारी भवनों में लगेंगी एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सरकारी भवनों में लगेंगी एलईडी लाइट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन ने प्रदेश में बिजली बचाने को विशेष योजना तैयार की है। इसमेें सरकारी भवनों और स्ट्रीट लाइटों में एलईडी प्रयोग की जाएंगी। इससे 70 फीसदी से ज्यादा बिजली की बचत की जा सकेगी।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के सर्वे के अनुसार सूबे में स्ट्रीट लाइट्स में एलईडी लगाने से 350 मेगावाट तक बिजली बचाई जा सकती है। इसके लिए सभी नगर निकायों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में जीडीए को नोडल एजेंसी बनाकर इसका अभियान 15 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसी तरह कारपोरेशन अफसर एक-एक गांव को गोद लेकर वहां एलईडी लाइट लगवाएंगे।
विज्ञापन
इन प्रयासों से करीब 600 मेगावाट बिजली बचाई जा सकेगी। सूबे में सभी शहरों को 24 घंटे और गांवों को 16 घंटे बिजली देने के लिए 1000 मेगावाट बिजली की ज्यादा जरूरत होगी।