फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaving his three children at his in laws house in Palwal the young man absconded with Sarhaj

सरहज को भगा ले गया जीजा: सास गई थी दूध लेने, मौके का फायदा उठाकर ससुराल पहुंचा युवक... छोड़ गया अपने तीन बच्चे

Fri, 14 Apr 2023 07:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

शाम के समय जब आरोपी युवक की सास दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। उसी दौरान उसका जीजा अपने तीन बच्चों को लेकर घर आया और उसकी पत्नी को अपने साथ भगा कर ले गया।

विज्ञापन
Leaving his three children at his in laws house in Palwal the young man absconded with Sarhaj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ससुराल आया एक व्यक्ति अपनी साले की पत्नी (सरहज) को भगा ले गया। आरोपी अपने तीनों बच्चों को साले के घर छोड़ गया। इस दौरान उसकी सास दूध लेने के लिए बाहर गई थी। घर वापस लौटी तो बहू गायब मिली। इसके अलावा स्कूल गई छात्रा घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस महिला व छात्रा का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका जीजा टेंपो चलाने का कार्य करता है। बीती 11 अप्रैल की शाम को उसकी मां दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। उसी दौरान उसका जीजा अपने तीन बच्चों को लेकर घर आया और उसकी पत्नी को अपने साथ भगा कर ले गया। आरोपी अपने बच्चों को उसके घर छोड़ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले भी उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाले पंकज के साथ चली गई थी। उन्हें शक है कि आरोपी फिर से उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed