फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leave the abducted student accused fled noise

शोर मचाने पर अपहृत छात्रा को छोड़ भागे आरोपी

Wed, 21 Jan 2015 08:58 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 21 Jan 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
Leave the abducted student accused fled noise

आदर्श कालोनी से मंगलवार सुबह तीन युवकों ने कक्षा 11वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया, लेकिन रास्ते में परिजनों को देख छात्रा ने शोर मचा दिया और आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार की मानें तो आरोपी पिछले दो माह से छात्रा को परेशान कर रहे थे। इसके चलते परिजनों ने उसके स्कूल आने-जाने पर भी रोक लगा दी थी।

भीकनपुर गांव निवासी व्यक्ति प्रेस की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित की चौदह वर्षीय बेटी इलाके के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि गांव निवासी तीन युवक दो महीने से बेटी को स्कूल आते-जाते वक्त परेशान करते थे।
विज्ञापन


कई बार समझाने पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। युवकों की हरकतों से परेशान होकर परिवार ने दो महीने पहले बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी और उसे आदर्श कालोनी अपने भाई के घर रहने को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार सुबह छात्रा दुकान से सामान लेने गई थी। इसी बीच भीकनपुर गांव के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को गाजियाबाद भट्टा नंबर पांच के पास लेकर घूम रहे थे।


इसी बीच छात्रा ने रिश्तेदारों को देख शोर मचा दिया और आरोपी उसे कार से धक्का देकर भाग गए। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed