फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leave party if greed of post and ticket : kejriwal

केजरीवाल ने विश्वास को दिखाया ‘आईना’, कहा- पद का लालच रखने वाले पार्टी छोड़कर चले जाएं

Sat, 30 Dec 2017 10:59 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
leave party if greed of post and ticket : kejriwal
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

राज्य सभा की सीट के लिए वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के समर्थकों के बीच चल रही जोर आजमाइश के बीच मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि जिन नेताओं को पद व टिकट का लालच है, उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन


ऐसे लोग गलत पार्टी में आ गए हैं। इशारे-इशारे में केजरीवाल ने विश्वास को आइना दिखा दिया। साथ ही संकेत दे दिया कि पार्टी में उनके लिए जगह नहीं बची है। 
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि अपनी बात कहने के लिए केजरीवाल ने एक पुराने वीडियो का सहारा लिया। शुक्रवार शाम एक न्यूज चैनल को दिए पुराने इंटरव्यू से जुड़ा वीडियो केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कुमार विश्वास ने अभी तक इस मसले पर चुप्पी साधी हुई है। दरअसल, राज्य सभा चुनाव आप के गले की फांस बना हुआ है। पार्टी एक तरफ बाहर के जिन लोगों से संपर्क कर रही है, वह उच्च सदन जाने को ज्यादा इच्छुक नहीं हैं।


 

leave party if greed of post and ticket : kejriwal

दूसरी तरफ, कुमार विश्वास की मर्जी के बावजूद पार्टी की उन्हें राज्यसभा भेजने में दिलचस्पी नहीं है। इस बीच बृहस्पतिवार को विश्वास को राज्य सभा भेजने के लिए उनके समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन किए जाने के बाद दोनों खेमों के शीर्ष नेताओं ने इस मसले पर जुबान नहीं खोली।

लेकिन शुक्रवार शाम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो रि-ट्वीट किया। इसमें केजरीवाल कहते हैं कि जिन लोगों को देश के लिए काम करना है, वह पार्टी में आएं। जिन्हें पद और टिकट का लालच है, वह आज पार्टी छोड़कर चले जाएं।

वो गलत पार्टी में आ गए हैं।  गौरतलब है कि केजरीवाल ने इसके जरिये साफ कर दिया कि वह इस मसले पर झुकने वाले नहीं हैं। इशारे-इशारे में उन्होंने विश्वास को टिकट का लालची भी साबित करने की कोशिश की। साथ ही यह भी संकेत दे दिया कि उनके लिए पार्टी में जगह नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed