फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leadership in unprecedented times launched online

कोरोना काल में लिखी किताब का ऑनलाइन हुआ विमोचन

Mon, 23 Nov 2020 10:58 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Nov 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Leadership in unprecedented times launched online
अपनी किताब के साथ रितेश विग - फोटो : अमर उजाला
रितेश विग की कोरोनाकाल पर लिखी गई किताब लीडरशिप इन अनप्रेसिडेंटेड टाइम्स का विमोचन ऑनलाइन किया गया। लॉकडाउन के बाद से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे व्यापारी वर्ग और निराशा के भंवर में डूब रहे युवा कारोबारियों के रितेश विग की किताब लीडरशिप इन अनप्रेसिडेंटेड टाइम्स उम्मीदों की रोशनी बनकर सामने आई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में पले बढ़े और देश दुनिया में कारोबार की बारीकियों पर गहरी पकड़ रखने वाले रितेश का सेक्टर-62 नोएडा में कार्यालय है। रितेश ने कहा कि कोरोना ने हम सबके जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस महामारी ने कारोबार से लेकर सामाजिक व्यवस्थाओं और पर्व, त्योहारों तक का रूप बदल दिया है। 
विज्ञापन


इस किताब का विमोचन सॉफ्ट बैंक के सीईओ मनोज कोहली ने किया है। रितेश ने बताया कि किताब खास तौर पर स्टार्टअप और डिजिटल बिजनेस को ध्यान में रखकर लिखी गई है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के नारे का खाका खींचते हुए कोहली कहते हैं कि पिछले 8 महीनों में दुनिया ही नहीं भारत का बाजार भी तेजी से बदला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार परंपरागत तरीकों के बजाए डिजिटल कारोबार पर ज्यादा जोर दे रही है। सरकार का रुझान और उसके समर्थन की वजह से आने वाले वक्त में सबसे ज्यादा संभावनाएं भी इसी क्षेत्र में हैं। फिलहाल  रितेश विग आर्थिक जगत से जुड़े युवाओं के साथ संवाद करके उन्हें उभरते हुए आत्मनिर्भर भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 


इसके लिए वो उनकी कारोबारी मुश्किलों के अलावा भावनात्मक चुनौतियों का भी समाधान कर रहे हैं। इस किताब से हुई कमाई का अधिकांश हिस्सा पीएम केयर फंड के साथ, मिड डे मील के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन को दान दिया जायेगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed