फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaders are not ready to take responsibility of defeat in election

नेताजी नहीं तैयार तो कौन है हार का जिम्मेदार?

Wed, 21 May 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 May 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Leaders are not ready to take responsibility of defeat in election

गौतमबुद्धनगर लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने बाजी क्या मारी, अन्य दलों में उथल-पुथल मची हुई है।

विज्ञापन


हारने वाले राजनीतिक दलों के नेता दूसरों को दोषी मान रहे हैं, स्वयं जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं हैं। बताया जाता है कि अब स्थानीय स्तर पर संगठन में शीघ्र बदलाव देखने को मिलेंगे।

सूत्र बताते हैं कि सपा और बसपा में हाईकमान स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। जिससे भी हाईकमान ने यह पूछा कि ऐसा क्यों हुआ तो ज्यादातर ने जवाब दिया कि मोदी लहर में युवक बहक गए और उन्होंने इकतरफा भाजपा को वोट दे दिया। यहां तक कि हर दल के युवाओं ने अपने परिजनों की बात नहीं मानी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महेश शर्मा का वफादार ही होगा नोएडा का अगला विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि प्रत्याशी की तरफ से भी कहीं न कहीं ढिलाई बरती गई है। कार्यकर्ताओं की बात न मानकर किसी ऐसे पर विश्वास किया गया जिसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं था।


घर से यह कहकर निकलते थे वोट मांगने जा रहे हैं लेकिन वह कहीं जाकर सो जाते थे। गाड़ी और पैसा लेकर भी जाते थे, उसका कोई प्रयोग नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: मायावती ने उम्मीदवार को दी हारने की ये सजा

पार्टी हाईकमान को यह बात भी पहुंचा दी गई कि पार्टी की खूबियों और उपलब्धियों पर चर्चा न करके खुद के बारे में ज्यादा बखान किया गया। वोट मांगने के वक्त नम्र व्यवहार नहीं किया गया, जिससे वोटर नाराज रहा और सबक सिखाने के तौर पर पार्टी की करारी हार हुई है।

सूत्र बताते हैं कि एक नेता से जब उसकी पार्टी हाईकमान ने पूछा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के पीछे क्या कारण रहा तो उसने तर्क दिया कि लोकसभा का चुनाव केंद्रीय नीतियों के तहत होता है लेकिन जब अगला विधान सभा का चुनाव होगा तो लोग प्रदेश सरकार की नीतियों के हिसाब से वोट डालते हैं। इस बात पर नेताजी को फटकार भी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed