फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers' strike in Delhi postponed, work will start from today

Strike Postponed: दिल्ली में वकीलों की हड़ताल स्थगित... गृह मंत्री शाह के प्रतिनिधि से मुलाकात, आज से होगा काम

Fri, 29 Aug 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 06:31 AM IST
सार

समिति के प्रधान सचिव ने कहा, गृह मंत्री के साथ चर्चा और विचार-विमर्श के अंतिम परिणाम तक हड़ताल स्थगित की जा रही है।

विज्ञापन
Lawyers' strike in Delhi postponed, work will start from today
demo

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रतिनिधि से मुलाकात के बाद बृहस्पतिवार को कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशंस ने हड़ताल स्थगित कर दी है। वकील उपराज्यपाल की तरफ से जारी अधिसूचना के विरोध में जिला अदालतों में लगातार छह दिन से हड़ताल पर थे। 
विज्ञापन


समन्वय समिति के प्रधान सचिव अनिल कुमार बसोया ने बताया कि उपराज्यपाल की ओर से जारी 13 अगस्त की अधिसूचना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतिनिधि के साथ एक बैठक हुई। उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस की तरफ से सूचित किया गया है कि गृह मंत्री चर्चा व समाधान के लिए बार के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि सभी हितधारकों की बात सुनने के बाद अधिसूचना लागू की जाएगी। समिति के प्रधान सचिव ने कहा, गृह मंत्री के साथ चर्चा और विचार-विमर्श के अंतिम परिणाम तक हड़ताल स्थगित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे दिन भी जिला आदालतों में नहीं हुई सुनवाई
दिल्ली की जिला अदालतों में उपराज्यपाल (एलजी) की नोटिफिकेशन के खिलाफ छठे दिन बृहस्पतिवार को हड़ताल के चलते जिला अदालतों में सुनवाई नहीं हुई। अदालतों में पहुंचे हजारों पक्षकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महत्वपूर्ण मामलों की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed