फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers are not responsible for verifying the veracity of client statements

Delhi NCR News: वकीलों पर ग्राहक के बयान की सत्यता की जांच की जिम्मेदारी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फैसले में स्पष्ट किया कि वकीलों पर अपने ग्राहकों (मुवक्किल) द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता की जांच करने की कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेड़ला की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने माना कि वकील को अपने ग्राहक के निर्देशों के आधार पर कार्य करना चाहिए न कि स्वयं जांच-पड़ताल करनी चाहिए। सत्यता की पुष्टि का काम न्यायालय का है, वकीलों का नहीं। यह मामला एक पत्र पेटेंट अपील से संबंधित था, जिसमें एक व्यक्ति ने तीन वकीलों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक मुकदमे में गलत जानकारी के आधार पर पक्ष रखा। शिकायतकर्ता ने वकीलों पर पेशेवर कदाचार का आरोप लगाया था। हालांकि, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली और बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने शिकायत खारिज कर दी थी। जिसे बाद में एकल न्यायाधीश पीठ ने भी बरकरार रखा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed