{"_id":"69e642cd61dbed475c0d92f7","slug":"lawyer-commits-suicide-by-jumping-from-15th-floor-of-hotel-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133028-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने दी जान
विज्ञापन
- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, पूछताछ कर मामले की कर रही है छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित होटल द रॉयल प्लाजा की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक वकील ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी 26 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, रविवार रात करीब 9:15 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि राजेश शनिवार शाम करीब 6:30 बजे होटल में अकेले ठहरा था। घटना के बाद पुलिस ने क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले राजेश का अपनी महिला मित्र से झगड़ा हुआ था और उसने उसे फोन करने के बाद यह कदम उठाया। हालांकि, परिजनों ने किसी साजिश या गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।