फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer accused Mahua Moitra of forcibly entering house and threatening him

Delhi: वकील ने महुआ मोइत्रा पर जबरन घर में घुसने और धमकाने के लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Tue, 07 Nov 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

हौज खास पुलिस स्टेशन में शिकायत देते हुए वकील जय अनंत ने कहा है कि महुआ मोइत्रा 5 नवंबर और 6 नवंबर को उनके आवास पर बिना बुलाए आईं। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति घर में प्रवेश किया और धमकाया।

विज्ञापन
Lawyer accused Mahua Moitra of forcibly entering house and threatening him
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वकील जय अनंत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ उनके आवास पर जबरन घुसने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। अनंत ने महुआ के खिलाफ शिकायत करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हौज खास पुलिस स्टेशन में शिकायत देते हुए वकील जय अनंत ने कहा है कि महुआ मोइत्रा 5 नवंबर और 6 नवंबर को उनके आवास पर बिना बुलाए आईं। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति घर में प्रवेश किया। आरोप लगाया कि उन्हें डराने के इरादे से ऐसा किया गया। जय अनंत ने कहा कि दिल्ली पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए और मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाने चाहिए। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शिकायत हौज खास पुलिस स्टेशन में दी गई है। इसको लेकर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed