फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launch of 'Josh' teams for a TB-free India

Delhi NCR News: टीबी-मुक्त भारत के लिए जोश टीमों का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति मिलकर टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को भारत मंडपम में जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ (जोश) टीमों के शुभारंभ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने युवाओं से टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, जनप्रतिनिधि और अधिकारी लोगों के बीच जाकर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इससे बीमारी के खिलाफ चल रहे अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को टीबी-मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जोश टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संकल्प
सीएम ने कहा कि जोश टीमें टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ देशभर में काम करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के हम करके रहेंगे संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश स्वस्थ और समृद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अभियान का हिस्सा बनकर समाज को टीबी से मुक्त करने के प्रयासों में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed