{"_id":"5d4efd338ebc3e6cab1f7ac6","slug":"latest-update-on-arun-jaitley-health-by-aiims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली की हालत स्थिर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स में जाकर जाना हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण जेटली की हालत स्थिर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स में जाकर जाना हालचाल
Sat, 10 Aug 2019 10:52 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में जाकर वित्तमंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से बातचीत भी की।
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, अरुण जेटली की हालत स्थिर है और उपचार से लगातार सुधार हो रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।
वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल जेटली की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के वो वफादार जिन्होंने अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार का किया समर्थन
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट के माध्यम से एम्स में जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘आज सुबह एम्स जाकर डॉक्टरों से अरुण जेटली का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से बातचीत की।

डॉक्टरों ने बताया कि जेटली की हालत स्थिर है और उपचार से लगातार सुधार हो रहा है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई भाजपा नेताओं ने जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया था।
यह भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व विधायक पर बहू से दुष्कर्म का आरोप, बंदूक के बल पर की हैवानियत
पूर्व वित्तमंत्री पिछले दो साल से बीमार चल रहे हैं। जेटली सॉफ्ट टिशू कैंसर से पीड़ित हैं। किडनी संबंधी बीमारी के बाद बीते वर्ष मई में उनकी किडनी प्रत्यारोपित की गई थी। लेकिन किडनी की बीमारी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे हैं। बताया जा रहा कि उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।