{"_id":"63ba4d7e3641f11d5643dc4a","slug":"latest-edition-of-amar-ujala-year-book-2023-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमर उजाला इयर बुक-2023 का नवीनतम संस्करण लॉन्च, नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का है कंप्लीट पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमर उजाला इयर बुक-2023 का नवीनतम संस्करण लॉन्च, नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का है कंप्लीट पैकेज
Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM IST
सार
अमर उजाला नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का कंप्लीट पैकेज है। यह पांच खंडों में विभाजित है। पहले खंड में वर्षभर के चर्चित मुद्दों का विश्लेषण दिया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला इयर बुक-2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया वर्ष विद्यार्थियों और जिज्ञासु युवाओं के लिए नई सौगात लेकर आया है। अमर उजाला इयर बुक-2023 का बहुप्रतीक्षित नवीनतम संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का कंप्लीट पैकेज है।
विज्ञापन
यह पांच खंडों में विभाजित है। पहले खंड में वर्षभर के चर्चित मुद्दों का विश्लेषण दिया गया है। दूसरे खंड में विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा, सांसद वरुण गांधी, अजय साहनी, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार विख्यात विद्वानों के आलेख शामिल किए गए हैं। तीसरे खंड में वर्षभर के करंट अफेयर्स का रोचक अंदाज में संकलन किया गया है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई प्रश्न ऐेसे होते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। इयर बुक के चौथे खंड में सामान्य ज्ञान के ऐसे 2,500 सवालों का दुर्लभ संकलन दिया गया है। पांचवें और अंतिम खंड में विश्व के विभिन्न देशों और भारत के राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के बारे में दिलचस्प व परीक्षोपयोगी जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
अमेजन पर उपलब्ध
अमर उजाला उड़ान की आधिकारिक वेबसाइट www.udaan.amarujala.com के साथ ही अमेजन पर भी यह इयर बुक उपलब्ध है।
इस संबंध में किसी अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 पर या व्हाट्सएप नंबर 9811413743 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।