फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Late night dust storm hits Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 16 Apr 2019 11:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Late night dust storm hits Delhi NCR
एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी - फोटो : PTI

दिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात अचानक तेज धूल भरी आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जहां दिनभर एक ओर चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे ने शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर रखी है, वहीं रात को अचानक आई तेज आंधी के बाद बारिश ने मौसम बदलकर रख दिया। दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार रात आंधी से पहले ही दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मंगलवार और बुधवार को भी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ शहर में प्रवेश कर रहा है। जिसके चलते दो दिन आंधी और बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट जरूर आएगी, लेकिन यह कमी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। जल्द ही तापमान बढ़ने का सिलसिला फिर शुरू होगा। अप्रैल में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। 

विज्ञापन

आंधी-तूफान से फसलों को हो सकता है नुकसान, रहें सावधान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आंधी- तूफान के साथ बारिश होगी जिससे फसलों को भी नुकसान होने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव से पहले सोमवार को तापमान में काफी तेजी देखी गई। हालांकि शाम को हल्के बादल छाए रहे और धूल भरी हवाएं चलीं। इसके बाद देर रात को हल्की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अप्रैल से मौसम में अचानक से बदलाव देखे जाने का अंदेशा था। एक तरफ जहां पिछले दो तीन दिनों से तापमान 40 से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं मंगलवार से तापमान में छह से सात डिग्री तापमान गिरने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को तापमान आठ डिग्री नीचे गिरकर सीधे 34 डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान कुछ कम रहेगा। सोमवार को दिन भर तेज धूप निकली रही और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। 

वहीं शाम को तेज हवाएं चलने के बाद तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को तापमान में और गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

किसानों के लिए आफत है आंधी-तूफान

इस मौसम की बरसात और हवाएं आम जनजीवन के लिए तो ठीक हो सकती हैं लेकिन किसानों के लिए आफत बन जाएंगी। इस समय किसान गेहूं की कटाई कर रहे हैं। आंधी-तूफान और बारिश होने से खेत में खड़ी फसलें तो खराब होंगी जिनकी कटाई हो चुकी है वह भी खराब हो जाएंगी। 



कृषि रक्षा अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि इस मौसम में बरसात और आंधी तूफान गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक होगा। सरसों की फसल कट गई है लेकिन अभी गेहूं की फसल की कटाई हो रही है और आंधी और बरसात से फसलें खराब हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed