फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last weekend, do fun with AR Rahman in Delhi

लास्ट वीकेंड पर कीजिए दिल्ली में एआर रहमान के साथ मस्ती

Tue, 17 Nov 2015 03:35 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:35 AM IST
विज्ञापन
Last weekend, do fun with AR Rahman in Delhi

दिल्ली में नवंबर के अंतिम सप्ताह में म्यूजिक की वीकेंड मस्ती होगी। द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के नजदीक बड़े ग्राउंड में एनएच-7 वीकेंडर म्यूजिक फेस्ट में एआर रहमान, विशाल डडलानी समेत देश विदेश के 50 गायक कलाकारों को सुनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


28-29 नवंबर के इस कार्यक्रम में पांच स्टेज पर आर्टिस्ट प्रदर्शन करेंगे। हालांकि पर्यटन मंत्री ने साफ किया कि इस मनोरंजन के लिए सभी को टिकट खरीदना होगा, उन्होंने भी खरीदा है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने दिल्ली पर्यटन विभाग व इवेंट इंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा) के साथ समझौता किया है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम में लाइसेंस दिए जाने के अलावा तमाम बड़े टिकट इवेंट का पर्यटन स्थलों पर सरकार प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 महीने में राजधानी में 15-20 बड़े इवेंट होंगे

Last weekend, do fun with AR Rahman in Delhi

इससे न सिर्फ राजधानी में बड़े इवेंट होंगे बल्कि इससे सरकार को मनोरंजन कर और आबकारी से राजस्व मिलेगा। उन्होंने बताया कि ईमा ने वादा किया है कि अगले 6 महीने में राजधानी में 15-20 बड़े इवेंट होंगे।


कपिल मिश्रा ने कहा है कि एआर रहमान का कार्यक्रम होगा। इसमें विदेशी कलाकारों में मार्क रॉनसन, फ्लाइंग लोटस, मोघवई समेत कई अन्य शामिल हैं। जो कर राजस्व इन कार्यक्रमों से मिलेगा, उसे बिजली-पानी व अन्य जरूरी कार्यों में लगाएंगे।

ईमा के अध्यक्ष सब्बास जोसेफ ने कहा है कि दिल्ली ने लाइसेंस की प्रक्रिया आसान की है जिससे यहां इवेंट बढ़ेंगे। अभी तक नोएडा या ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम करते थे तब भी दिल्ली के श्रोता या दर्शक अधिक होते हैं। अब दिल्ली में प्रशंसकों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed