{"_id":"abc8d8364a72d470e3b39b2b400cd5a4","slug":"last-time-was-canceled-sadbhavna-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐन टाइम पर फिर रद्द हुई सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐन टाइम पर फिर रद्द हुई सद्भावना एक्सप्रेस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का असर ट्रेनों को प्रभावित करने लगा है। कोहरे की वजह से 20 घंटे लेट चल रही दिल्ली-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस (14014) शनिवार को फिर रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट भी तैयार हो चुका था और प्लेटफार्म के बोर्ड पर लगा भी दिया गया था। ट्रेन के आने से एक घंटा पहले इसके निरस्त होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश यात्रियों ने अपनी यात्रा टाल दी। कुछ ने अपना सफर अन्य ट्रेनों से पूरा किया। इससे पहले 22 नवंबर को भी लेटलतीफी की वजह से रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली से वाया गाजियाबाद-सुल्तानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन शाम को 5:03 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचनी थी। गाजियाबाद से सफर शुरू करने वाले यात्री भी स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंच गए।
यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर रिजर्वेशन चार्ट लगा देख ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। करीब चार बजे ट्रेन निरस्त किए जाने की घोषणा की गई। यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों की भीड़ रिजर्वेशन काउंटर पर किराया रिफंड लेने वालों की भीड़ लग गई। कई यात्रियों ने पद्मावत में जनरल टिकट पर यात्रा की, वहीं कईं यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी।
आज सुल्तानपुर-दिल्ली सद्भावना भी रहेगी रद्द
दिल्ली से सुल्तानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन रद्द किए जाने की वजह से इसकी लिंक ट्रेन सुल्तानपुर-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस (14013) भी रविवार को रद्द कर दी गई है।